सहकारी बैंक के छत का बारजा टूटा,बड़ी घटना बची - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 31, 2021

सहकारी बैंक के छत का बारजा टूटा,बड़ी घटना बची

                  

रिपोर्ट-फरीदुद्दीन

चंदौली जिले के कमालपुर कस्बा स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा के मकान का बरजा रविवार के देर शाम में टूट कर गिर गया। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। हांलाकि आसपास किसी के न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।बताते चलें कि कमालपुर बाजार में राजेंद्र प्रसाद दुबे का काफी पुराना मकान है। इसमें 40 साल से जिला सहकारी बैंक की शाखा संचालित होती है। वही बैंक व मकान मालिक का अनुबंध 2 वर्ष पूर्व समाप्त हो गया था। इस दौरान मकान मालिक ने कई बार मकान खाली करने की सूचना दी। इसके बाद भी बैंक की शाखा जर्जर मकान से नहीं हटाई गई।इस सम्बन्ध में मकान मालिक राजेन्द्र प्रसाद दुबे का कहना है कि आज बैंक बन्द था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।इस समबन्ध में शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बैंक शाखा खोलने के लिए जगह तलाश कराई जा रही है। जल्द ही शाखा को दूसरे मकान में शिफ्ट करा दिया जाएगा



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad