बिहार नालंदा में एक प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या के बाद अपने भी सुसाइड कर लिया।बताया गया कि घटना भागनबिगहा थाना क्षेत्र की है जहां सिरफिरे आशिक ने बोलेरो में सवार नवविवाहिता को गोली मारने के बाद स्वयं को भी गोली मार लिया।बताया गया कि नव विवाहिता अपने ससुराल से अपने चचेरे देवर के साथ मायके जाने के लिए निकली थी,उसकी शादी 26 मई को ही हुई थी।इसी बीच रास्ते में घात लगाये बैठे युवक ने हथियार के बल पर बोलेरो को रूकवा लिया और युवती को उतारने लगा,युवती के इन्कार करने पर उसने उसे गोली मार दी और बाद में अपने भी गोली ली।घटना के बाद हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दोनों को गम्भीर हालत में बिहारशरीफ भेंजवाया जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया,वही युवक को पटना रेफर करने बाद रास्ते में उसकी भी मौत हो गयी।घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय कुमार भी अस्पताल पहुंच गये और जानकारी ली,उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है।हालांकि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment