हैंडपंप का पानी नीला होने के बाद पहुंचा ग्राम प्रधान का टैंकर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 30, 2021

हैंडपंप का पानी नीला होने के बाद पहुंचा ग्राम प्रधान का टैंकर

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली जमसोती गांव में शुक्रवार को अचानक हैंडपंप के पानी का कलर केरोसिन की तरह नीला होने की खबर  प्रकाशित होने के बाद  प्रधान यशवंत सिंह यादव ने एहतियातन हैंडपंप का चेन निकलवा दिया है। हल्का लेखपाल विनोद सोनकर के द्वारा शनिवार की सुबह मौके पर जाकर सैंपल लिया गया। पानी की किल्लत को देखते हुए ग्राम प्रधान के द्वारा बस्ती में सुबह टैंकर भेजकर पीने के पानी का प्रबंध किया गया। शुक्रवार को हैंडपंप के पानी का कलर बदलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव ने बताया कि पेयजल की समस्या दूर करने के लिए ग्राम प्रधान को प्रतिदिन एक टैंकर पानी वहां के लोगों को दिए जाने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम डॉ अतुल गुप्ता ने बताया कि पानी का सैंपल हल्का लेखपाल के द्वारा लिया गया है। नीले पानी के सैंपल की जांच  करायी जाएगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad