तीन बेटियों के साथ मां ने ट्रेन से कट कर दे दी जान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 10, 2021

तीन बेटियों के साथ मां ने ट्रेन से कट कर दे दी जान

                 

                         सांकेतिक फोटो
राजस्थान
के दौसा जिले में हुई एक बड़ी घटना ने सब को झकझोर दिया है। बताया जाता है कि जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। बताया गया कि वह अपनी पांच बेटियों के साथ खुदकुशी करने पहुंची थी लेकिन ऐन वक्त पर दो बेटियों ने हाथ छुड़ाकर किसी तरह अपने को बचा लिया। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये जिनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि खुदकुशी करने वाली महिला का नाम विनीता है वह बावड़ी खेड़ा की रहने वाली है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad