नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की हुई मौत,गांव में पसरा मातम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 16, 2021

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की हुई मौत,गांव में पसरा मातम

                       

                              फाइल फोटो
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के देउरा ग्राम सभा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विपिन सिंह उर्फ कौशल का रविवार की दोपहर में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार देउरा निवासी रामदुलार हरिजन फल विक्रेता के पुत्र विपिन सिंह उर्फ कौशल का व्यवहार कुशल होने के नाते गांव वालों ने अपना ग्राम प्रधान चुना था। जिनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी थीं और परिवार वालों ने उनके इलाज के लिए रोहनिया स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।मृतक दो भाइयों में सबसे बड़े थे। जिसके दौरान मृतक के पिता रामदुलार हरिजन तथा मां रमदेई व पत्नी सीमा के साथ  बेटा इंद्रजीत व विश्वजीत तथा बेटी रोशनी का रो रो कर बुरा हाल रहा। जिसकी सूचना पाते ही गांव में मातम फैल गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad