कच्चा मकान बारिश से गिरा,गृहस्थी के सामान दबे - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 25, 2021

कच्चा मकान बारिश से गिरा,गृहस्थी के सामान दबे

                    

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली विकास क्षेत्र के अमृतपुर गांव में लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार को पप्पू चौहान पुत्र दयाशंकर का कच्चा मकान गिर गया। जिसमें घर में रखा हुआ खाद्य पदार्थ बर्तन बिस्तर चारपाई सभी उसमें दब गए। परिवार के मुखिया ने बताया कि रात भोजन करने के बाद अपनी पत्नी दो लड़कियां और एक पुत्र के साथ सो रहा था रहा था तभी अचानक भोर में हो रही बारिश से मकान गिरने लगा किसी तरह घर से निकल कर और पड़ोसी के घर में आ गया शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए तब तक मकान धराशाई हो चुका था और दबे हुए सामान को निकालने की कोशिश की जाने लगी लेकिन सभी समान कच्चे मकान में दब गए। परिवार छोटे-छोटे बच्चों के साथ बेघर हो गया खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।जिसकी सूचना मुखिया ने उपजिलाधिकारी और लेखपाल को अवगत कराया मुखिया ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहयोग की मांग की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad