दर्दनाक हादसे में 17 की गई जान,कई घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 9, 2021

दर्दनाक हादसे में 17 की गई जान,कई घायल

                  

कानपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे के दौरान 17 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना बस और लोडर के बीच सीधी टक्कर से हुई है,बस कानपुर से अहमदाबाद जा रही थी और जबरदस्त टक्कर के बाद पलट गई।स्थानीय लोगों व प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य जारी कर दिया। बस शताब्दी ट्रेवल्स की बताई जा रही है। हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर है।कानपुर के सचेंडी में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर हर संभव सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad