लखनऊ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा 350 से ज्यादा सीटें जीतकर बहुमत की सरकार बनाएगी।अखिलेश यादव ने बयान में आरोप लगाया की समाज में भेदभाव और विपक्ष के प्रति बदले की भावना से कार्रवाई होने से बीजेपी सरकार जनता की निगाहों से अपनी साख खो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की विदाई और समाजवादी सरकार बनने के गिने-चुने दिन रह गये है।उन्होंने कहा कि मंडियों की व्यवस्था चौपट हो गयी है जिससे किसान बदहाल है।उन्होंने कहा कि श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट में भूमि खरीद के मामलों में कथित तौर पर घोटाला होने की खबर है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment