भाजपा जिला महामंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 12, 2021

भाजपा जिला महामंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

                       

चकिया चन्दौली सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत शासन के निर्देश पर भाजपा जिला महामंत्री  उमाशंकर सिंह के द्वारा  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया को गोद लिया गया।शासन व संगठन के निर्देश पर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉ सुजीत कुमार व अन्य कर्मचारियों से मिलकर समस्याओं से अवगत हुए और वार्ड  का निरीक्षण किया गया साथ ही वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया गया और वैक्सीन लगवाने हेतु जनता को प्रेरित किया गया।इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया सुंदर हो स्वच्छ हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

वही पानी वाटर कूलर खराब होने की स्थिति में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे जी को अवगत कराने की बात कही व चंदौली जनपद के उच्च अधिकारियों व  सीएमओ से भाजपा जिला महामंत्री ने वार्ता किया और कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य चकिया के विकास हेतु स्वास्थ्य मंत्री और  मुख्यमंत्री जी सहित कई लोगों को अवगत कराया जाएगा।

इस दौरान जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष  राघवेंद्र प्रताप सिंह,मंडल उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता आशू, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना जिला महामंत्री शुभम मोदनवाल ,सेक्टर संयोजक रवि कुमार गुप्ता

उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad