रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी- 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वाधान में साकेत नगर कॉलोनी को कोरोना से मुक्त कराने के लिए 95 बटालियन द्वारा कॉलोनी को सेनीटाइज किया गया तथा पार्क नंबर 2 में वृक्षा रोपण के लिए 47 गड्ढों की खुदाई की गई साथ साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर सत्य देव सिंह थे।इस अवसर पर अनिल सिंह ने सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान, सृजन सामाजिक विकास न्यास के सदस्य उषा किरण सिंह सुधीर सिंह पार्षद कमल पटेल सुरेश सिंह आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया ।

No comments:
Post a Comment