शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 18, 2021

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक

                           

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मार्केट में राम जग उर्फ बचाऊ के परचून के दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। देखते देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि घर के अन्दर दुकान व गृहस्थी के बहुत से सामान जलकर राख हो गये।अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने पर शोर-शराबा सुनकर पास पड़ोस के लोग दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाये।तब तक  दुकान में किराना के साथ- साथ बगल के कमरे में रखा पलंग, अलमारी, बिस्तर, खाद्य सामग्री का लगभग तीन लाख का सामान जलकर खाक हो गया। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया  कि काफी नुकसान हुआ है, आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मझगाँवा चौकी इंचार्ज भैरव नाथ यादव भी पहुंचे। बताया गया कि परचून की दूकान से ही  परिवार का खर्चा चलता था अब परिवार का गुजारा कैसे होगा। जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी ने जिलाधिकारी चंदौली से तत्काल मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad