रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी मिर्जामुराद-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के मजदूरों ने संकट के इस समय मे सरकारी राशन की दुकानों से मिलने वाली राशन में दाल व तेल शामिल करने की मांग किया।मजदूरों ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू से मनरेगा में काम मिलना मुश्किल हो गया है,बीमारी में घर का सारा पैसा खर्च हो गया घर मे खाने के सामान की कमी हो गयी है।केवल चावल गेंहू खाया नही जा सकता नतीजन हमलोग सरकार से मांग कर रहे है कि सरकार द्वारा इस पूरे वित्तीय वर्ष में निःशुल्क राशन दे।मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने बताया कि आज एक साथ पूरे देश मे "भोजन का अधिकार अभियान" सभी को मुफ्त राशन देने की मांग को लेकर अपने अपने घरों से ही प्रदर्शन कर रहे है।इसी के तहत ग्राम पंचायत डंगहरियाँ में संगठन से जुड़े मुसहर बस्ती के मजदूरों ने भी अपनी आवाज बुलंद की।उन्होंने बताया कि पूरे जुन महीने में प्रत्येक सप्ताह इस तरह की मांग को लेकर लोग अपनी बात सरकार के सामने रखेंगे ।उन्होने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती संगठन से जुड़े मजदूर साथी अपने गांव में ही प्रदर्शन जारी रखेंगे ।प्रदर्शन करने वालो में रेनू पटेल,निशा,रीना,मुश्तफा,प्रियंका,श्रद्धा,सुदामा,पप्पू,आशा,गुलशन,चमेला,छोटू,मीरा,प्रमीला,अनिता,पूजा, आदि लोग शामिल हुए ।

No comments:
Post a Comment