मैनपुरी जिले में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को वरिष्ठ आईएएस अफसर बनकर धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि आरोपी लखीमपुर खीरी का रहने वाला है उसके ऊपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि उसने एसडीएम भोगांव और तहसीलदार को बीते दिनों खुद को वरिष्ठ आईएएस बन कर फोन पर रौब दिखाया था। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा उसने कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को भी फोन पर धमकाया और नाजायज दबाव बनाया था। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी के निर्देश पर उसे सर्विलांस सेल की मदद से धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी सूरज कुमार पटेल निवासी मोहम्मदपुर थाना मोहम्मदी लखीमपुर खीरी का बताया जा रहा है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment