रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहन सराय पुलिस चौकी अंतर्गत कनेरी गांव के गेट के सामने सोमवार को सुबह लगभग 10:30 बजे राजातालाब की तरफ से वाराणसी की ओर जाते समय हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से उगापुर औराई भदोही निवासी बाइक सवार गुलप्शा बेगम उम्र 32 वर्ष नामक एक मुस्लिम महिला की दर्दनाक मौत हो गयी तथा बाइक सवार चालक खुर्शीद आलम बाल बाल बच गया। घटना के दौरान मौके से ट्रक लेकर ड्राइवर फरार हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोहनिया पुलिस ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के उगापुर निवासी नवाजशरीफ की पत्नी गुलप्शा बेगम अपने भतीजा खुर्शीद आलम के साथ बाइक से वाराणसी के लोहता बाजार में दवा के लिए जा रहे थी, जिसके दौरान मोहनसराय चौराहे के पास कनेरी गेट के सामने हाईवे पर साइड से जा रहे बाइक से हैंडल में टकराने की वजह से खुर्शीद आलम की बाइक अनियंत्रित हो गई जिसके दौरान बाइक पर पीछे बैठी उसकी चाची गुलप्शा बेगम हाईवे की सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रही ट्रक गुलप्शा बेगम का सिर कुचलते हुए मौके से फरार हो गयी।

No comments:
Post a Comment