रेलवे स्टेशन पर पार्सल में धमाका,मची अफरा- तफरी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 18, 2021

रेलवे स्टेशन पर पार्सल में धमाका,मची अफरा- तफरी

बिहार दरभंगा स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक कपड़े के पार्सल में अचानक धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि पार्सल कपड़े के बंडल में धमाके के बाद आग लग गई हालांकि धमाका हल्का था इसके बावजूद मौके पर भगदड़ की स्थिति मच गई। सूचना मिलने पर तुरंत जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंच गए आनन-फानन में रेल डीवाईएसपी नवीन कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे जहां सामान को खोला गया। जिसमें जले हुए कपड़े मिले उसी कपड़ों के बीच एक छोटी शीशी का डिब्बा भी मिला।पुलिस को शक है कि इन्हीं में कुछ ऐसा लिक्विड था जिसके कारण धमाका हुआ है।वैसे पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी बारीकी से जांच कर रही है। बताया गया कि पार्सल सुफियान के नाम से आया था पर पूरा नाम और पता नहीं होने के कारण उसे खोजा नहीं जा सका। मामला संदिग्ध तब और हो जाता है जब पार्सल भेजने वाले ने भी अपना नाम पता पूरा नहीं डाला है। ऐसे में पुलिस छानबीन कर रही है और फॉरेंसिक टीम की मदद ले रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad