रिपोर्ट-मिथिलेश कुमार
शहाबगंज चन्दौली मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के कार्यों के प्रगति का अवलोकन किया।उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया।उपस्थिति रजिस्टर, स्टाक रजिस्टर कोविड 19 टीकाकरण के बारे में जानकारी ली गयी।उन्होंने अधिनस्थ कर्मचारियों को टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश के साथ परिसर की साफ सफाई के साथ प्रतिदिन सेनेटाईज करने का निर्देश दिया।इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी वीपी द्विवेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा०हीरालाल, डा०संदीप कुमार, अमर सिंह, हरिद्वार सहित आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment