रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ़ चन्दौली यहां का तहसील भवन 9 करोड़ 48 लाख की लागत से बनेगा।इसके लिए बुधवार को एसडीएम डॉ अतुल गुप्ता के द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन किया गया। तहसील भवन का भूमि पूजन करते हुए डॉ अतुल गुप्ता ने कहा कि तहसील भवन बनने से सभी कामकाज सुचारु रूप से संचालित होंगे। सहायक अभियंता सुदामा प्रसाद ने बताया कि तहसील भवन के निर्माण के लिए प्रथम किस्त 1 करोड़ रुपये शासन से अवमुक्त हो चुके हैं। समय से भवन का निर्माण कार्य पूरा हो, इसके लिए प्रयास किए जायेंगे। इस मौके पर तहसीलदार लालता प्रसाद, चंद्रशेखर फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, विनोद
कुमार ,चन्द्रहरी, रोशन के अलावा ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव भी मौजूद थे।वही तहसील भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन किए जाने की जानकारी मिलने पर पहुंचे गांव के महिला, पुरुषों ने जमकर हंगामा किया। पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियरों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हम लोगों को दी गयी इस पट्टे की जमीन पर निर्माण कराया गया तो अंजाम बुरा होगा।


No comments:
Post a Comment