बाल पोषाहार के वितरण में अनियमितता, महिलाओं ने काटा बवाल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 2, 2021

बाल पोषाहार के वितरण में अनियमितता, महिलाओं ने काटा बवाल

                  

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौवारी कला के लौवारी खुर्द गांव में बुधवार को बाल पोषाहार वितरण में महिलाओं ने जमकर बवाल काटा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि हम लोगों को हर महीने बाल पोषाहार नहीं मिलता है। शोर शराबा सुनकर ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव और सुपरवाइजर मुन्नी मौके पर पहुंच गए और ग्राम प्रधान ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शारीरिक दूरी का प्रयोग करते हुए रजिस्टर मंगवाया और रजिस्टर के जरिए सभी महिलाओं को बाल पोषाहार का वितरण कराया। कहा कि आप लोगों को प्रत्येक माह में सभी महिलाओं को जिनका नाम रजिस्टर में अंकित है सभी को बाल पोषाहार का वितरण किया जाएगा।ग्राम प्रधान ने चेताया कि अगर सभी महिलाओं को अगले महीने से बाल पोषाहार नहीं मिला तो थाने में एफ आई आर दर्ज करवाएंगे। महिलाओं ने बताया कि शीतला स्वयं सहायता समूह द्वारा बाल पोषाहार का वितरण किया जाता है लेकिन इधर दो-तीन महीनों से हम लोगों को बाल पोषाहार नहीं मिला।आज मिलना था तो कुछ ही लोगों को बुलाया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad