अपहृत डाक्टर को पुलिस ने किया बरामद,मुठभेड़ के बाद चार अपराधी गिरफ्तार,फिरौती के पैसे,कार,असलहा बरामद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 2, 2021

अपहृत डाक्टर को पुलिस ने किया बरामद,मुठभेड़ के बाद चार अपराधी गिरफ्तार,फिरौती के पैसे,कार,असलहा बरामद


                    

चन्दौली थाना बलुआ क्षेत्र के ग्राम रईया निवासी होमियोपैथ चिकित्सक डा0 अमरेश्वर दास मौर्या पुत्र घनश्याम दास का कार सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा विगत दिनों अपहरण कर लेने व फिरौती हेतु सत्तर लाख रूपये की मांग किये जाने की घटना घटित होने की सूचना पर थाना बलुआ पर मु0अ0सं0- 117/21 धारा 364 भादवि पंजीकृत किया गया था। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक  द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपहृत की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था। अपहृत की बरामदगी हेतु सतत इलेक्ट्रानिक व धरातलीय साक्ष्य संकलन के साथ साथ सुरागरसी पतारसी की जा रही थी जिस क्रम में अपहरणकर्ताओं द्वारा अपह्रत  डाक्टर के मोबाईल से ही उनके पिताजी को लगातार 70 लाख रु0 फिरौती के रकम की मांग अलग-अलग स्थानों से की जा रही थी और पैसों की व्यवस्था हो जाने पर पैसा देने का स्थान बताने की बात की जा रही थी। जिसपर पुलिस टीम लगातार सतर्क दृष्टी रखते हुये समस्त जानकारियों को संकलित कर उनके पिछे लगी रही कि  2 जून की रात को डाक्टर के पिताजी ने 40 लाख 50 हजार रूपये एकत्रित होने की बात अपहरणकर्ताओं को बताई, जिसपर अपहरणकर्ताओं द्वारा उन्हें रामनगर के पास पैसा लेकर आने की बात कही गयी। क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम भी लगातार उनकी गाड़ी का पीछा करती रही तथा अन्य गठित पुलिस टीमों को समय से सारी सूचनाएं एवं  स्थितियों के बारे में बताती रही। अपहरकर्ताओं द्वारा पुनः फोन कर परिजनों को कटरिया अंडर वाईपास के आगे रूकने के लिए कहा गया। वहां पर कुछ ही समय बाद कार से पहुंचे अपहरणकर्ताओं द्वारा पैसे का बैग उनसे ले लिया गया जब उनके द्वारा अपने बेटे के बारे में पूछा गया तो वो बताये कि तुम्हारा भाग्य अच्छा है कि तुम्हारा बेटा जिन्दा है अभी वो नहीं मिलेगा यह कहकर पैसे का बैग लेकर चल दिये। पिछा कर रही पुलिस टीम द्वारा अन्य टीमों सहित डीसीआर को अपहरणकर्ताओं के चन्दौली की तरफ जाने की सूचना देते हुये उनका पीछा करने लगी बिलारीडीह अंडर क्रास करते समय पुलिस टीम द्वारा घेर लिया गया अपने आप को घिरा देखकर टाटा जेस्ट कार में सवार दो अपहरणकर्ता हाईवे के सर्विस लेन पर गाड़ी खड़ी करके भागने का प्रयास किये उसी दौरान उनके द्वारा पुलिस टीम को जान से मारने के उद्देश्य से लक्ष्य कर फायरिंग कर दिया गया, पुलिस की जवाबी कार्यवाही में भाग रहे एक अपहरणकर्ता को पैर में गोली लग गयी जिससे वह वहीं पर गिर गया जबकि भाग रहे दूसरे अपहरणकर्ता को दौड़ाकर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया । नाम पता पूछने पर घायल अभियुक्त ने अपना नाम राजीव सिंह व दूसरे ने अपना नाम सुरेश यादव बताया , टाटा जेस्ट कार की पिछली सीट पर झोले में रखी फिरौती की रकम चालीस लाख पचास हजार रूपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पकड़े गये अपहरणकर्ता सुरेश यादव की निशानदेही पर टेंगरा मोड़ स्थित विनोद कुमार के मकान से अपहृत चिकित्सक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल मुक्त कराते हुए बरामदगी स्थल से घटना में शामिल दो अन्य अपहरणकर्ता क्रमशः अभिषेक उर्फ सत्यम पटेल व प्रतीक त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया। दौराने पूछताछ यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अपहरण की इस घटना का मास्टरमाईन्ड आकाश सिंह पुत्र रामविलास सिंह निवासी ग्राम हुदहुदीपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली है जिसके द्वारा अपने गिरोह के सदस्य राजीव सिंह को यह बताया गया था कि मेरे गांव के पास का एक डाक्टर है जिसके पास बहुत पैसे, कई मकान, क्लिनिक  व अच्छी-अच्छी गाड़ियां हैं जिसको उठाने पर काफी पैसा मिल सकता है । इसी बात पर ये सभी मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण की इस घटना को अंजाम दिये। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की  गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रहीं और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना अलीनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad