एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित, वनकर्मियों के खिलाफ भेंजा गया पत्र - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 2, 2021

एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित, वनकर्मियों के खिलाफ भेंजा गया पत्र

                  

सोनभद्र जिले की दुद्धी तहसील क्षेत्र के कनहर नदी में अवैध खनन को लेकर एसडीएम ने एक लेखपाल को निलंबित कर दिया है।सूत्रों के अनुसार मिली खबर से जानकारी मिली थी धुरपा गांव के पास बालू के अवैध खनन की पुष्टि होने पर लेखपाल को निलंबित किया गया है जबकि वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएफओ को चिट्ठी लिखी गई है। बताया गया कि धुरपा गांव के पास पोकलेन से अवैध खनन की शिकायत दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार को मिली थी,उन्होंने इसकी जांच के लिए तहसीलदार को लगाया, जांच में राजस्व विभाग के अलावा खनन विभाग के साथ ही वन विभाग को भी शामिल किया गया।जिसमें पाया गया कि लेखपाल को इसकी जानकारी थी लेकिन उसने इसको ऊपर के अधिकारियों को नहीं दी जबकि वन विभाग के लोगों की भी संलिप्तता इस मामले में पुष्ट हुई। जिसके बाद एसडीएम ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जबकि वन कर्मियों के खिलाफ उनके अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad