एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 14, 2021

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी

झारखंड धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र के गांधीनगर के रहने वाले पति पत्नी तथा दोनों बेटों के शव रक्त रंजित हालत में कमरे से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मिक्चर फैक्ट्री में काम करने वाले मुन्ना यादव अपनी पत्नी तथा दो बेटों के साथ किराये के मकान में रहते थे।बड़ा बेटा महिनों के बाद अपने नानी गांव से  लौटा था।रात में सभी लोग खाना खाने के बाद घर में सोये थे,अगले दिन पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने कमरे से निकलते खून को देखकर जब खिड़की से देखा तो कमरे में चार लोगों के शव पड़े थे।उसने तुरन्त इस घटना की खबर धनसार थाने को फोन पर दी।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बरामद कर लिया,सभी लोगों के पेट में चाकू लगने के निशान थे जबकि बेटे राहुल के हाथ में एक चाकू था और उसका गला कटा हुआ था।घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा है वही पुलिस घटना की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad