सब्जी व्यापारी की नृशंस हत्या,गला और गुप्तांग काटा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 14, 2021

सब्जी व्यापारी की नृशंस हत्या,गला और गुप्तांग काटा

                  

औरैया जिले में एक सब्जी विक्रेता की गला और गुप्तांग काट कर हत्या कर दी गई।बताया गया कि यह घटना अयाना थाना क्षेत्र में हुई है,सब्जी विक्रेता सुबह घर से सब्जी खरीदने के लिए निकला था जहां हाईवे पर उसका शव पड़ा मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपने स्तर से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी मिली की अंतौला गांव निवासी सुखपाल मोपेड़ से सब्जी लेने के लिए औरैया मंडी के लिए निकला था। लखनपुर गांव के समीप हमलावरों ने धारदार हथियार से सुखपाल का गला और गुप्तांग काट कर हत्या कर दी और शव को समीप के खेत में फेंक दिए जबकि उसकी मोपेड हाईवे पर मिली। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और लोग आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad