फोटो साभार
दिल्ली राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उ०प्र० के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलाकात की।अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात के बाद एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है कि माननीय लालू प्रसाद जी से मिलकर उनके स्वास्थ्य-लाभ की सकारात्मक प्रगति जानी।बतादें कि बिहार में चल रही सियासी हलचल के बीच दोनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।बताया गया कि लालू प्रसाद यादव ने हाल ही में अपना 74 वां जन्मदिन मनाया था,जन्मदिन का यह कार्यक्रम उनकी बेटी डॉ.मीसा भारती के घर दिल्ली में मनाया गया।

No comments:
Post a Comment