मध्यप्रदेश भोपाल एक एडिशनल एसपी से कुछ सिपाहियों का विवाद हो गया, जिस पर सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट कर दी।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एडिशनल एसपी डायल 100 मुख्यालय की वर्कशॉप शाखा में पदस्थ है।एडिशनल एसपी जोन-वन अंकित जायसवाल के मुताबिक मारपीट करने वाले आरक्षकों में विनोद पाराशर यातायात में पदस्थ है जबकि अनिल जाट सस्पेंड चल रहा है तीसरा आरक्षक अवधेश चौधरी 25 वीं बटालियन एसएएफ का आरक्षक है, तीनों आरक्षक आपस में दोस्त हैं। आरक्षक विनोद पाराशर सिक लिव पर जा रहा था जिसे छोड़ने के लिए अनिल और अवधेश साथ जा रहे थे इसी दौरान डीपो चौराहे पर बैरिकेट्स हटाने को लेकर एडिशनल एसपी की गाड़ी सिपाहियों की गाड़ी से टकरा गई,सिपाही और एडिशनल एसपी सिविल ड्रेस में थे,धीरे-धीरे विवाद बढ़ा और सिपाहियों ने एडिशनल एसपी के साथ जमकर मारपीट कर दी।जब सिपाहियों को पता चला कि जिनके साथ मारपीट हुई है वह एडिशनल एसपी हैं तब तीनों फरार हो गए। एडिशनल एसपी की तरफ से तीनों आरक्षकों के खिलाफ टीटी नगर थाने में एक्सीडेंट और मारपीट की धाराओं के तहत एफ आई आर दर्ज करवाई गई है।
Post Top Ad
Tuesday, June 15, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment