किसानों ने जेसीबी को गढ्ढा खोदने से रोका - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 13, 2021

किसानों ने जेसीबी को गढ्ढा खोदने से रोका

                         

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-राजातालाब से जक्खिनी जाने वाली मार्ग से सटे ढढ़ोरपुर विरसिंहपुर संपर्क मार्ग जो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा निर्मित है उसके पटरी के बगल के खेतों से जेसीबी लगाकर खुदाई की जा रही थी। सूचना लगने पर अगल-बगल के  काश्तकारों ने पहुंचकर के जेसीबी द्वारा खेत की मिट्टी खुदाई कार्य को बंद कराया काश्तकारों की सूचना पर पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नीरज कुमार पांडेय व ग्राम प्रधान ढढ़ोरपुर संदीप जायसवाल ने खुदाई कार्य करा रहे लोगों से कार्य की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित जूनियर इंजीनियर ने पांडेय को उक्त संपर्क मार्ग के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के द्वारा चौड़ीकरण करने की बात बताई, ग्राम प्रधान ढढ़ोरपुर संदीप जायसवाल एवं नीरज पांडेय ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कहा कि इस संदर्भ में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता आदि से वार्ता कर आपकी समस्या से अवगत कराया जाएगा तथा इंजीनियर को भी सुझाव दिया कि कार्य प्रारंभ होने से पहले कार्य स्थल पर सूचना पट्टिका लगा देनी चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नीरज पांडेय एवं ग्राम प्रधान ढढ़ोरपुर संदीप जायसवाल ने मांग किया है कि इस कार्य में मनरेगा के तहत पटरी की छपाई करा ली जाए जिससे कि दो लाभ होगा प्रथम  इस आपदा की घड़ी में मजदूरों के रोजगार का सृजन होगा और दुसरा चूंकि  सड़क पहले से ही खेत से चार पांच फीट ऊंची है और इसको एक फिट और ऊंचा होना है उसके बाद पटरी के बगल में जेसीबी के द्वारा गहरी खुदाई करके मिट्टी निकाली जा रही है जिससे भविष्य में पशु आदि या कोई व्यक्ति दुर्घटना का शिकार होकर  गिरता है तो भारी क्षति होने की संभावना बनी रहेंगी।मौके पर मौजूद किसानों में सर्वश्री कन्हैया राजभर, अशोक कुमार राजभर, श्याम कार्तिक पांडेय ,धनेश पांडेय, गणेश पांडेय, श्रीनाथ केसरी, अशोक कुमार आदि किसान उपस्थित रहें।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad