रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ़ चन्दौली नौगढ़ सोनभद्र मार्ग पर थाना क्षेत्र के मझगांई में बैंक ऑफ बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के निकट बाइक से आमने सामने की टक्कर में एक महिला का पैर टूट गया। किरन मायके से पति छोटेलाल के साथ अपने ससुराल जा रही थी। वह बाइक की पिछली सीट पर बैठी हुई थी। अचानक सामने से बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, वह नीचे गिर पड़ी। इससे उसका पैर फैक्चर हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस से जिला हॉस्पिटल सोनभद्र भेजा गया। जानकारी के अनुसार सोनभद्र के बहेरी गांव के रहने वाले छोटेलाल अपने ससुराल लालतापुर आया था, दोपहर बाद बाइक पर अपनी पत्नी किरन को बैठाकर घर वापस जा रहा था। तिराहे के बाद आगे मझगांई में बैंक ऑफ बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के पास पहुंचने पर अचानक सामने से आई बाइक से टक्कर हो गयी, चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर कई लोग मौके पर जमा हो गए। नजदीक होने के कारण एंबुलेंस बुलाकर महिला को सोनभद्र के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

No comments:
Post a Comment