विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ पौधारोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 5, 2021

विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ पौधारोपण

                 

पर्यावरण व जल संरक्षण हेतु दिलाई गई शपथ

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी लंका- विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को गड़वा घाट आश्रम पर सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमेन अनिल सिंह तथा आरपीएफ के कमांडेंट अनिल कुमार तथा वन विभाग के डिप्टी रेंजर देवेश कुमार व गड़वाघाट मठ के महंत  मलिकार बाबा ने गढ़वा घाट आश्रम से लेकर गंगा घाट तक पौध रोपण किया । जिसमे सृजन सामाजिक बिकास न्यास के साथ 95 बटालियन सी आर पी एफ तथा बन बिभाग ने मिलकर कुल 101 अर्जुन ,नीम,जामुन ,अमरूद आदि के पौधे लगाए , शूरुआत में आश्रम के मलीकार बाबा के साथ गीर गाय का पूजन कर संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कल्प बृक्ष के नीचे सभी को पौध रोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर काशी एवं गंगा घाटो को स्वच्छ एवं हरित बनाने हेतु प्रेरित कर रैली निकलवाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 95 बटालियन सी आर पी एफ के कमान्डेन्ट अनिल बृक्ष ने सभी को पर्यावरण 

संरक्षित कर पौध रोपण की अपील की।विशिष्ट अतिथि पर्यावरण विभाग के जोनल क्षेत्राधिकारी कालिका प्रसाद सिंह ने संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के पर्यावरण के प्रति किये गये कार्यो की सराहना करते हुए सहयोग करने की सहमति दी।मुख्य रुप से नीरज श्रीवास्तव वन रेन्ज अधिकारी ,वन बिभाग की पूरी टीम ,डिप्टी रेन्जर देवेश जी ,सी आर पी एफ के डिप्टी कमान्डेन्ट, स्वच्छता अधिकारी नगर निगम रामसकल यादव,उज्ज्वल सिंह, अनुज सिंह, पवन सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad