रिपोर्ट-मिथिलेश कुमार
शहाबगंज चन्दौली ग्राम पंचायतों के नवनियुक्त प्रधानों के शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यों में तेजी आनी शुरू हो गयी है।अवरुद्ध पड़े कार्यों को बरसात शुरू होने से पूर्व पूर्ण करा लेना चाहते है। मनरेगा योजना के तहत नाली की खुदाई, चकरोड़ का निर्माण, मेड़बंदी सहित आदि कार्य प्रारम्भ हो गये हुए।वहीं कार्यों की गुणवत्ता का परख करने के लिए शुक्रवार की शाम डीसी मनरेगा व प्रभारी बीडीओ धर्मजीत सिंह स्थलीय निरिक्षण करने निकले।सबसे पहले सेमरा गांव में मेड़बंदी का कार्य,अरारी गांव में चकरोड़ निर्माण कार्य का अवलोकन किया।उसके बाद खास ग्रामपंचायत में बंधी के मेड़ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।जहां निर्माण कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया।वहीं बोर्ड मानक के अनुसार
लगाने व स्पस्ट अक्षरों पर कार्य अंकित कराने का निर्देश दिया।उसके बाद बनबासी बस्ती में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनाये गये आवासों का निरिक्षण किया।अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश सचिव को दिया।बस्ती में पानी आपूर्ति के लिए पांच हजार लीटर की टंकी लगाने,आवास के सामने पक्की सड़क बनाने, प्रकाश की ब्यवस्था के लिए चार लाईट लगाने को निर्देश दिया।उन्होंने बस्ती के लोगों को आश्वस्त किया की सभी सुविधाएं आप को प्रदान की जायेगी।इस दौरान ग्राम प्रधान कमलेश यादव,सचिव जैनेन्द्र कुमार राव,अनिल सिंह, अनिल पटेल,मनरेगा एकाउटेंट शिवेन्द्र सिंह, प्रधान कौड़िहार अशोक सिंह,पूर्व प्रधान रोशन,एहशान खान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment