चन्दौली चकिया मानव रक्त परिवार फाउंडेशन के तत्वधान में रविवार को पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया।जहां कोतवाली में क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी के नेतृत्व में कई प्रकार के पौधे लगाये गये। वही कस्बे के चिल्ड्रन पार्क में राजपथ के रेंजर तारा शंकर यादव जी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।इस मौके पर संस्था के संयोजक- अबू हासिम ने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरीके से महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी से लोग भयभीत हो उठे थे उससे हमें सीख मिली की ऑक्सीजन सिलेंडर से ही नहीं मिलता बल्कि पेड़ पौधों से मिलता है, सिलेंडर का ऑक्सीजन तो कुछ समय के लिए ही होता है वर्तमान समय में मानव जिस तरीके से पेड़ों की कटाई कर रहा है वह मानव जीवन के लिए बहुत ही खतरनाक है।इसे हमें मिलकर रोकना होगा।उन्होंने कहा कि संस्था ने यह ठाना है कि कस्बे के हर एक एक जगह पर पेड़ लगाया जाएगा अभी कुछ जगहों पर कार्यक्रम हुआ है।वही क्षेत्राधिकारी ने कहा की संस्था जिस तरीके से वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे दौर में लगातार कार्य कर रही है। वाकई में इस संस्था के लोग तारीफ के पात्र है, जहां तक यह संस्था एक दूसरे को जरूरत पड़ने पर रक्त देकर के निःशुल्क निस्वार्थ सेवा भाव से लोगों की मदद करने के साथ-साथ पौधरोपण का कार्य किया है यह बहुत ही सराहनीय है।इस मौके पर गुरुदेव चौहान, समाजसेवी राजकुमार जायसवाल,सक्षम श्रीवास्तव, शुभम मोदनवाल,अताउल्लाह खान,आकाश जायसवाल, एडवोकेट नसरुद्दीन,मुस्ताक अहमद डब्लू,मोहन सेठ,दानिश सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment