नकली बम के सहारे बैंक को उड़ाने की धमकी,55 लाख मांगे - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 6, 2021

नकली बम के सहारे बैंक को उड़ाने की धमकी,55 लाख मांगे

                  

महाराष्ट्र में एक व्यक्ति नकली बम लेकर बैंक में घुस गया और कर्मचारियों से कहां की 55 लाख रुपए उसे दे दें नहीं तो बैंक को विस्फोटक से उड़ा देगा। रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि यह मामला वर्धा के सेवाग्राम बैंक का है।एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को सेवाग्राम के एक बैंक की शाखा में हुई है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति मास्क पहनकर बैंक में गया और उसने कर्मचारियों को कागज का टुकड़ा देकर सूचित किया कि उसके पास बम है और 55 लाखों रुपए नहीं दिए जाने पर वह विस्फोटक कर देगा। पुलिस ने बताया कि खुद को आत्मघाती करार देने वाला व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त था और उसे अस्पताल के बिल का भुगतान करना था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस उपनिरीक्षक गणेश सायकर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से नकली बम जिसमें एक डिजिटल घड़ी भी लगी थी इसके अलावा उसके पास से एक चाकू और एक एयर पिस्टल भी बरामद किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad