कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पम्प पर किया प्रर्दशन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 11, 2021

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पम्प पर किया प्रर्दशन

रिपोर्ट-मिथिलेेश कुुुमार
शहाबगंज चन्दौली
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  के आह्वान पर बढ़ते डीजल,पेट्रोल मूल्यों के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोबंथा गांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास एक दिवसीय धरना प्रर्दशन किया।इस दौरान जिलासचिव राममूरत गुप्ता ने कहां कि कांग्रेस की सरकार में 165 डालर बैरल तेल था।तब डीजल पेट्रोल का दाम 65,70 रुपये लीटर मिलता था।लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद 65 डालर बैरल तेल मिल रहा  है।लेकिन डीजल पेट्रोल का दाम 90 से 100 रुपया मिल रहा है।जिसका सीधा असर गरीब,मजदूर व किसानों के ऊपर पड़ रहा है।जिससे आमजन परेशान है।लेकिन भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में सोयी है।इनके पूंजीपति मित्र अपने जेब भर रहे है।धरना में कमलेश कुमार संत,सभापति चौबे, परमानंद तिवारी,मो०आजम,राहुल खरवार,विकास कुमार चौबे,अखिलेश पाण्डेय,दयानंद पाण्डेय,राजकुमार सहित आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad