कासगंज जिले में एक वारदात से सनसनी फैल गयी है।बताया गया कि पहले एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला काटकर हत्या की कोशिश की फिर अपने दोस्त से अपनी भी गर्दन कटवा कर आत्महत्या का प्रयास किया।घटना के बाद पुलिस ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है।सूत्रों के अनुसार यह घटना कासगंज जिले के अमापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।जहां इश्क में पागल युवक ने पहले प्रेमिका का गर्दन काटकर उसे मारने की कोशिश की फिर आरोपी के साथ गये दोस्त से अपनी भी गर्दन कटवा ली।घटना के बाद जब आरोपी का दोस्त खेतों से बाहर निकल रहा था तभी वह ग्रामीणों के हाथ लग गया जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।इस प्रकरण पर लकड़ी के भाई की ओर से एकतरफा प्रेम करने वाले प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment