पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत,माल वाहक बोलेरो के पलटने से हुई घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 3, 2021

पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत,माल वाहक बोलेरो के पलटने से हुई घटना

मध्य प्रदेश ग्वालियर में एक अनियंत्रित मालवाहक बोलेरो के पलटने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के थे। सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली की बोलेरो में गेहूं की बोरियां लदी हुई थी। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना जौरासी घाटी में हुई है, ग्वालियर के 

पास नया गांव के रहने वाले गोविंद साहू और उनका पड़ोसी लाखन सिंह मालवाहक वाहन से शिवपुरी जिले के नरवर से ग्वालियर आ रहे थे, इन दोनों के साथ उनके परिवार के लोग भी थे और वाहन में गेहूं की बोरियां भरी हुई थी। जौरासी घाटी में अचानक मालवाहक वाहन पलट गया हादसे में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।घटना की सूचना पर मृतकों के गांव में शोक व्याप्त हो गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad