पांच जुआरियों को पुलिस ने दबोचा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 21, 2021

पांच जुआरियों को पुलिस ने दबोचा

                  

चन्दौली जिले की शहाबगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बनवासी बस्ती के पास कर्मनाशा नदी के निर्माणाधीन पुल के पास से पांच जुआरियों को पकड़ने में सफलता पाई है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए दिए गए आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा गठित टीम के उपनिरीक्षक आनंद कुमार प्रजापति एवं हमराहियों ने उक्त गिरफ्तारी की है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के नाम पारसनाथ, सत्येंद्र कुमार,योगेंद्र प्रताप मौर्य,प्रवीण गोड तथा कलीम सलमानी बताया है। सभी शहाबगंज बाजार के ही निवासी बताए जा रहे हैं।इन लोगों के पास से पुलिस ने ताश के 52 पत्ते व ₹757 नगद बरामद किए है। जिनके ऊपर संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad