चार परिजनों के हत्या का राज खुला,जानिये वजह - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 20, 2021

चार परिजनों के हत्या का राज खुला,जानिये वजह

                 

पश्चिम बंगाल के मालदा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 4 महीने पहले एक युवक ने नींद की गोलियां खिलाकर परिवार के चार सदस्यों को मार डाला था और उन्हें कमरे में दफन कर दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आशिफ मोहम्मद के पिता जावेद अली 50, मां इरा बीबी 45,बहन आरिफा 17 और दादी अलेक्जन बीबी 75 के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कालियाचक थाना क्षेत्र के गुरुटोला गांव के आरोपी के भाई आरिफ मोहम्मद ने कालिया चक थाने में जाकर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि 28 फरवरी की रात को आसिफ अपने परिवार के सभी सदस्यों को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दिया। जिसे पीने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए। आशिफ ने सभी लोगों के मुंह पर पट्टी बांधकर घर के बाहर जलाशय में डुबो दिया उसके बाद शव को एक कमरे के फर्श में दफन कर दिया। आसिफ के बड़े भाई आरिफ  किसी तरह अपने मुंह पर बंधी हुई पट्टी खोला और आशिफ से हाथापाई करने लगा इसके बाद आरिफ 4 महीने गायब रहा।पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि आसिफ अपने परिवार से रुपयों की मांग कर रहा था, उसके घर से पुलिस ने टेलीविजन सेट, फोन, सीसीटीवी कैमरे और एक लैपटॉप सहित अन्य उपकरणों को बरामद कि है। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों के पूछने पर  आरोपी पिता मां और बहन दादी को अपने कोलकाता स्थित फ्लैट पर रहने की बात करता रहा।पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad