फोटो प्रतीकात्मक
राजस्थान में एक निर्दलीय महिला विधायक पर हेड कांस्टेबल को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनके किसी रिश्तेदार के बाइक का चालान होने पर विधायक इस कदर नाराज हो गई कि उन्होंने हेड कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि पुलिस कर्मियों के आक्रोश के बाद महिला विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में हेड कांस्टेबल ने बताया कि बाइक पर सवार महिला विधायक के रिश्तेदार को नाकेबंदी के दौरान रोका गया था जहां बाइक रोकते ही उक्त व्यक्ति आग बबूला हो गया और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। जिसके बाद उसने इसकी सूचना महिला विधायक को फोन से दे दी, उसके बाद विधायक ने मौके पर पहुंचकर कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया।बताया जा रहा है कि बाद में बाकी पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल के समर्थन में मैस में हड़ताल कर दिये और खाना खाने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
Post Top Ad
Tuesday, June 15, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment