एसपी ने किया थाने का वार्षिक निरीक्षण,कई गांवों में हुई काम्बिंग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 29, 2021

एसपी ने किया थाने का वार्षिक निरीक्षण,कई गांवों में हुई काम्बिंग

                  

चन्दौली पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना नौगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, थाना परिसर, भोजनालय, आरक्षी बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय सहित थानें के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने पर नियुक्त पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के विषय में जानकारी ली गयी।अभिलेखों व शस्त्रों के रख रखाव सहित थाना परिसर की साफ सफाई, चेकिंग, गश्त एवं वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित अधिकारी गण व थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।तत्पश्चात पर्याप्त पुलिस बल 

के साथ थाना नौगढ़ व चक्करघट्टा अन्तर्गत विभिन्न गांवों/जंगलों में काम्बिगं/गश्त कर वहां के निवासियों/वनवासियों से उनके बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी से  कभी भी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होने अथवा समस्या पर तत्काल थाने/चौकी पर इसकी सूचना देने और हर सम्भव सहायता/सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया तथा बच्चों के बीच भी समय व्यतीत करते हुए उनमें मिष्ठान, चाकलेट आदि वितरित किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, क्षेत्राधिकारी नौगढ़, प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ व चक्करघट्टा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad