DSP पर लगा रेप का आरोप,प्राथमिकी दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 3, 2021

DSP पर लगा रेप का आरोप,प्राथमिकी दर्ज

                  

बिहार गया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया कि यहां एक डीएसपी के ऊपर दलित नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है।आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि यह मामला करीब 3 साल पुराना है लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद महिला थाने में 27 मई को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि 2017 में दशहरा पूजा के समय तत्कालीन डीएसपी के आवास पर घरेलू काम करने के लिए लड़की गई थी उसी दिन डीएसपी ने नाबालिक बच्ची का बलात्कार किया। वहीं डीएसपी की पत्नी ने मोबाइल से इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया।वीडियो बनाने के बाद डीएसपी की पत्नी ने कमजोर वर्ग के अधिकारी से पटना में इसकी शिकायत की तब से अब तक इस मामले की जांच चल रही थी। जांच में कुछ सबूत मिलने के बाद यह मामला दर्ज किया गया। महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि मामला 2017 का है, गया के विशेष पॉक्सो जज नीरज कुमार के निर्देश पर पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है।वही गया जिले के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि कमजोर वर्ग विभाग सीआईडी मामले की जांच कर रही थी पिछले दिनों ही कोर्ट का आदेश आया तब प्राथमिकी दर्ज की गई हालांकि मामले की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad