हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के कुमेदानखेडा में सनसनीखेज वारदात के तहत एक पिता ने अपनी बेटी को ही गोली मार दी। गोली से घायल लड़की को बेहंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि कुमेदानखेड़ा निवासी रमेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है,जबकि रमेश का कहना है कि जानवरों को चारा न दिए जाने से नाराज होकर वह खेत पर चला गया था और उसकी पुत्री उसे बुलाने गई थी,इसी दौरान तमंचे की छीना झपटी में गोली चल गई। वहीं ग्रामीण इस घटना को दूसरे एंगल से जोड़कर देख रहे हैं। कासिमपुर के थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है,घायल के बयानों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment