बीए की छात्रा का शव पोखरे में मिला,जांच में जुटी पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 14, 2021

बीए की छात्रा का शव पोखरे में मिला,जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के असवनियां गांव स्थित पोखरे में एक बीस वर्षीय छात्रा का शव पाये जाने से हड़कम्प मच गया।परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।इस सम्बन्ध में बताया जाता हे कि रात में घर के लोग खाना खा रहे थे तभी लड़की किसी काम से घर के बाहर निकली और देर तक वापस नहीं लौटी,पूरी रात परिजन उसकी खोजबीन करते रहे।सुबह घर के पास स्थित पोखरे में लोग उसका उतराया शव देखे तो परिजनों को जानकारी दिये,शव को निकाला गया जहां शरीर पर चोट के निशान दिखे।परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया और मामले की जांच कर रही है।बताया गया कि मृतका 5 जुलाई को हरियाणा से बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने के लिए आयी हुई थी,उसके माता पिता भाई बहन सब हरियाणा रहते हैं।यहां घर पर चाचा चाची और दादा रहते हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad