दुस्साहसी बदमाशों ने दारोगा को मारी गोली,एटीएम काटने की कर रहे थे कोशिश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 14, 2021

दुस्साहसी बदमाशों ने दारोगा को मारी गोली,एटीएम काटने की कर रहे थे कोशिश

                 बरेली जिले के आंवला में बदमाशों ने फायरिंग कर एक दरोगा को घायल कर दिया। घायल दरोगा को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है,जहां वह खतरे से बाहर बताये जा रहे है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने कहा कि आंवला में घंटा घर भूमि विकास बैंक के पास ऑल बैंकिंग एटीएम के बाहर आधीरात के समय पुलिस गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा देखा गया, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने संदिग्ध व्यक्ति से एटीएम के पास खड़े होने का कारण पूछा तभी उसी समय एटीएम के अंदर से आए एक महिला व एक पुरुष ने दरोगा पर फायरिंग कर दी और भाग निकले । पुलिस टीम  एटीएम के अंदर छानबीन की तो पता चला कि दरोगा पर फायरिंग करने वाले अपराधियों के निशाने पर एटीएम था, गैस कटर मशीन से एटीएम काटने की कोशिश के साथ साक्ष्य मिले है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad