महाराष्ट्र चंद्रपुर एक दर्दनाक घटना में जरनेटर के धुएं से दम घुटने के कारण छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में 7 लोग सोए हुए थे जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रात में बिजली जाने के बाद डीजल जनरेटर चालू किया गया था,सोते समय किसी तरह धुएं से सभी 7 सदस्य बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जिसने 6 लोगों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक सदस्य का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अजय लश्कर, रमेश लश्कर,लखन लश्कर,कृष्णा लश्कर,माधुरी लश्कर व पूजा लश्कर के रूप में हुई है।
Post Top Ad
Tuesday, July 13, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment