रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ़ चन्दौली मनरेगा कर्मचारियों ने वर्तमान व्यवस्था से उपेक्षित होकर सोमवार को विकास खण्ड परिसर मे धरना किया। वही शासन प्रशासन को चेताया की सरकार हम लोगों की मांग नही मानती है तो हम जिले व राज्य स्तर पर धरना,भूख हड़ताल जैसा कार्य कर करेंगे।ग्राम्य विकास विभाग द्वारा मनरेगा कर्मियो में वर्तमान सरकार के प्रति असंतोष ब्याप्त किये जाने के प्रयोजनार्थ मनरेगा कर्मियो के विरूध्द बिना पद सृजित किये हुए जेम पोर्टल से नियुक्त, पद सृजन उपरान्त समायोजन न किये जाने महीरला मेंट चयन जैसे प्रतिकूल निर्देश निर्गत किये जाने व पूर्व से कार्य रत मनरेगा कर्मियो की समस्या का निस्तारण न किये जाने के कारण मनरेगा कर्मचारियों ने विकास खण्ड परिसर मे धरना कर 10 सूत्रीय माग पत्र खण्ड विकास अधिकारी को देने का ऐलान किया। और कहा अगर सरकार हमारी मांग नही मानी तो हम जिला व प्रदेश स्तर का हडताल भूख हड़ताल, धरना देंगे।इस दौरानचंद्रशेखर यादव ,रत्नेश यादव, सुदामा प्रसाद, त्रिभुवन सिंह जयप्रकाश जिज्ञासु, सहित ब्लॉक के सभी रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment