तीन की गोली मारकर हत्या,आरोपी ने अपने को भी उड़ाया - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 11, 2021

तीन की गोली मारकर हत्या,आरोपी ने अपने को भी उड़ाया

                   मध्यप्रदेश के बैतूल जिला अंतर्गत आमला थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक युवक ने घर में घुसकर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपने भी खुदकुशी कर ली। सूत्रों ने बताया कि भवानी नगर में रहने वाले सराफा व्यवसाई के घर में एक युवक ने घुसकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक अन्य को भी आरोपी ने गोली मार दी। उसके बाद आरोपी ने अपने को भी गोली मार ली जिसे उसकी भी मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।घटना के बाद सनसनी फैल गई है पुलिस इस घटना के कारणों को खंगाल रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad