चन्दौली चकिया स्थानीय क्षेत्र के हिनौती उत्तरी गांव में कृभको के तत्वाधान में आयोजित तरल जैव उर्वरक प्रोन्नत अभियान के तहत एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद में किसानों को जैविक खाद का वितरण किया।मंच पर मौजूद कृभको के लोगों ने किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी, किसानों को बताया गया कि अपने खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करें जिससे पैदा होने वाली फसल अच्छी होती है और स्वास्थ्य को भी कोई हानि नहीं पहुंचती। इस मौके पर मौजूद कई किसानों को जैविक खाद का वितरण किया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान अनिल सिंह, मैनपुर ग्राम प्रधान ज्ञान प्रसाद गुप्ता, आदर्श सिंह कपिल देव सहित कई किसान मौजूद थे।
Post Top Ad
Sunday, July 11, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment