कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रामबाबू राजभर को मिली पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 4, 2021

कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रामबाबू राजभर को मिली पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया -सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी विधान सभा रोहनिया इकाई की आकस्मिक बैठक रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव जी के नेतृत्व में कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेश यादव ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कार्यकर्ताओ को बूथ के गठन को जल्द से जल्द तैयार करना प्रथम प्राथमिकता मानकर कार्य करें। विधान सभा को 26 सेक्टर 9 जोन मे बाटा गया है।विधान सभा कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रामबाबू राजभर को एवं विधान सभा प्रमुख महासचिव कंचन राजभर को विधान सभा सलाहकार लालचन राजभर को बनाया गया।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बैठक में प्रमुख रूप से अमित राजभर,तुफानी राजभर,वीरेन्द्र राजभर,राहुल राजभर,कुंदन राजभर,गोलू शाहनी,सुजित शर्मा ने सदस्यता ग्रहण किये बैठक में उपस्थित रवि सिंह पटेल मंडल संगठ मंत्री वाराणसी मण्डल राजेन्द्र पटेल मंडल प्रमुख महासचिव वाराणसी श्याम जी राजभर जिला महासचिव शशी राजभर,छेदी राजभर,सुरेश यादव लालचन राजभर कंचन राजभर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक का समापन पार्टी के जिलाध्यक्ष गणेश चौहान जी ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad