थाने में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने आयी युवती का कराया निकाह - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 18, 2021

थाने में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने आयी युवती का कराया निकाह

                  बहराइच थाने में अपने प्रेमी की शिकायत लेकर पहुंची एक युवती का बाद में थाना परिसर में ही रीति रिवाजों के साथ निकाह करा दिया गया।यह मामला बौंडी थाने का है।ग्रामीणों के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था,दोनों एक ही समुदाय के थे फिर भी दोनों के परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे।दोनों पक्षों में इस बात लेकर आये दिन झगड़ा भी होता था।इसी बीच युवती प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंच गयी तभी दूसरा पक्ष भी शिकायत लेकर थाने पहुंच गया।शाम को थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्गों को थाने बुलाया और दोनों पक्षों में सुलह कराया और फिर थाने में ही दोनों का निकाह करा दिया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad