फोटो प्रतीकात्मक
नोएडा पत्नी से किसी बात पर झगड़ा होने के बाद एक पुलिसकर्मी ने सरकारी कार्बाइन से धुआंधार फायरिंग कर दी जिससे हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गनर को अपने कब्जे में कर थाने ले गई।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मेरठ जिले के रहने वाले राजकुमार फौगाट उ०प्र० पुलिस में हेड़ कांस्टेबल है।वर्तमान में वह बहलोलपुर निवासी योगेश यादव के गनर के रूप में कार्यरत है।वह योगेश द्वारा मुहैया कराये गये कमरे में रहता है।रात को किसी बात को लेकर मोबाइल पर पति पत्नी में विवाद हो गया,इसके बाद उसने सरकारी कार्बाइन से अंधाधुंध फायरिंग कर दी।थाना प्रभारी ने बताया कि सिपाही नशे में था शराब के नशे में उसने 10 राउंड फायर किया था।पुलिस ने उसके पास से कार्बाइन और 18 कारतूस मैगजीन सहित बरामद कर लिया है तथा उसके उपर केस दर्ज कर लिया गया है।
Post Top Ad
Sunday, July 18, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment