संतकबीरनगर में एंटी करप्शन की टीम ने एक दरोगा को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।यह कार्यवाही एंटी करप्शन के एसपी के निर्देश पर की है।जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया है।इस सम्बन्ध में बताया गया कि लड़ाई झगड़े के मामले में विवेचना के बाबत दस हजार रुपये घूस की मांग करने वाले दरोगा राम मिलन को टीम ने पकड़ लिया।दरअसल कुछ दिन पहले धनघटा थाना क्षेत्र के करमा निवासी अब्दुला के घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की थी,जिस मामले में चार दिन बाद केस दर्ज की गयी थी।इसी मामले की विवेचना दरोगा राम मिलन को सौंपी गई थी।आरोप है कि पीड़ित से दरोगा ने विवेचना करने के एवज में दस हजार की मांग की थी।जिसकी शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन लखनऊ से कर दी।इसके बाद एंटी करप्शन ने जाल बिछाया, मंगलवार की सुबह अब्दुला दरोगा के घर पैसे देने गया तभी एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को मय रिश्वत के पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
Post Top Ad
Tuesday, July 27, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment