जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 27, 2021

जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण

                  चकिया चंदौली देश में कोविड-19 की महामारी सभी के लिए एक चुनौती बन समाज को प्रभावित कर रही है। जिससे जोखिम और गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। कोविड-19 संक्रमण को रोकने व देश को भुखमरी से बचाने के लिए जहां एक तरफ सरकार के तरफ से विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ दस्तावेज के अभाव में समाज के बनवासी ,आदिवासी सहित अन्य पिछड़ा वर्ग आज भी अपनी दैनिक खाद्य पदार्थ बताने में असमर्थ हो रहा है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा चंदौली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आए प्रवासी श्रमिक, मुक्त कराए गये मजदूर ईट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर व उनके परिवार को खाद्य सामग्री व आईईसी देकर और उन्हें कोरोना के रोकथाम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। संस्था द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 171 परिवारों का चयन किया गया है जो राशन कार्ड से वंचित है या उनके परिवार में अन्य जटिल समस्याएं हैं, जिनके कारण वे अपना दैनिक खाद्य पदार्थ जुटाने में असमर्थ हो रहे हैं। इस क्रम में आज दिनांक 27 जुलाई 2021 को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के तत्वाधान व आजाद शक्ति अभियान के नेतृत्व में विकासखंड चकिया और शहाबगंज के शिकारगजं, कटारिया धनेरिया करावनिया, प्रभु नारायणपुर, कौड़िहार खास, बैरा,कदमवां, पीतपुर इत्यादि गांव में 171 वंचित परिवारों जैसे विधवा, विकलांग,मजदूर इत्यादि को खदान खाद्यान्न सामग्री वितरण किया गया तथा उन्हें पंपलेट द्वारा कोरोना रोकथाम सुरक्षा व बचाव में सामाजिक दूरी नियमों का पालन करने नियमित हाथ धोने ,मास्क उपयोग करने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आजाद शक्ति अभियान के संयोजक देवेंद्र कुमार ने कहा कि हमारा देश ही नहीं पूरा विश्व कोरोना संक्रमण महामारी का सामना कर रहा है, इस साल  संक्रमण के कारण बहुत से लोग अपने को खो दिये है। देश में लॉकडाउन के कारण सबसे अधिक मजदूर प्रभावित हो रहे हैं जो सुख सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। जो हमारे और आप में से ही हैं अतः हमें उनके सहयोग के लिए एक साथ आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मिलने वाली सरकारी योजनाओं को लाभ मजदूरों को हर हाल में मिलना चाहिए ताकि उनके परिवारों का आजीविका चलाने में कोई दिक्कत ना हो। इस अवसर पर संस्था से रीता, जितेंद्र गुलाब,  अवनीश, मुकेश, चंद्रिका इत्यादि लोग उपस्थित रहे संचालन गणेश प्रसाद विश्वकर्मा ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad